Uttarakhand News: नमाज पढ़ रहे व्यक्ति के साथ मंदिर प्रबंधन ने की ऐसी हरकत, माफी मांगने के बाद भी बुलवाया ‘जय श्री राम’ अब वीडिया हुआ वायरल

Ads

Uttarakhand News: नमाज पढ़ रहे व्यक्ति के साथ मंदिर प्रबंधन ने की ऐसी हरकत, माफी मांगने के बाद भी बुलवाया 'जय श्री राम' अब वीडिया हुआ वायरल

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 01:12 PM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 01:13 PM IST

Uttarakhand News | Photo Credit: IBC24

रुद्रपुर: Uttarakhand News इन दिनों रमज़ान का पाक यानी पवित्र महीना चल रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा, सहरी और इफ्तार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें नमाज पढ़ रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। आरोप है कि मंदिर मेले के प्रबंधक ने व्यक्ति के साथ मारपीट की है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Uttarakhand Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहा ये वीडियो उत्तराखंड के रुद्रपुर के अटरिया मंदिर मेले का है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति खुले स्थान पर नमाज अदा कर रहा है। तभी एक व्यक्ति मौके पर पहुंचता है और पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर ​देता है। हालांकि जब पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांगता है तो उससे पहले “जय श्री राम” बुलवाया जाता है और फिर छोड़ दिया जाता है।

पीड़ित ने दर्ज कराई एफआईआर

घटना के बाद मंगलवार रात पीड़ित ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दी है, उसने आरोप लगाया की उसके साथ मारपीट की गई और नारे ना लगाने पर नहर में फेंकने की धमकी दी गई।

वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने बताया कि ऊधमसिंहनगर के पंतनगर क्षेत्र में नमाज़ पढ़ रहे युवक से मारपीट सम्बन्धी घटना का संज्ञान लेते हुए ऊधमसिंहनगर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इन्हें भी पढ़े:-