मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में दंगल के दौरान पहलवान की गर्दन टूटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस घटना के चंद मिनट बाद ही पहलवान की मौत हो गई, ये वीडियो ठाकुरद्वारा के ग्रामीण इलाके का बताया जा रहा है।
यह हादसा मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके के गांव फरीदपुर में 2 सितंबर को आयोजित मेले में कराए गए दंगल में हुआ, यहां कुश्ती के मैदान में स्थानीय और उत्तराखंड के पहलवान मुकाबले के लिए आये थे, वायरल वीडियो में कुश्ती के मुकाबले के लिए उत्तराखंड के काशीपुर निवासी महेश और स्थानीय पहलवान साजिद दंगल के मैदान में मुकाबला हुआ।
read more: चुनिंदा देश सुरक्षा परिषद के सुधारों को विफल कर रहे हैं, बहुपक्षवाद को नुकसान पहुंचा रहे हैं: लेखी
मुकाबले में साजिद पहलवान महेश पहलवान को कुछ ही सेकंड में उठाकर गर्दन के बल जमीन पर पटक देता है, लोग तालियां बजाने लगते हैं, लेकिन उधर चित्त हो चुका महेश बेहोश हो जाता है, साजिद उसकी गर्दन को जोर-जोर से हिलाकर अलग हट जाता है, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोग जैसे भांप जाते हैं।
read more: केरल में निपाह वायरस की जांच में अब तक 61 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव : स्वास्थ्य मंत्री
वे महेश को उठाने की कोशिश करते हैं, लोग अपने तरीके से उसकी गर्दन सही करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं, वे महेश को उठाते है तो वो नहीं उठता, बताया जाता है कि कुछ देर बाद महेश की मौत भी हो जाती है। हादसे के 7 दिन बाद वीडियो वायरल हुआ तो सबको इस बारे में पता चला, पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस को ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं दी गई है, अगर कोई शिकायत आएगी तो जांच कराई जाएगी।