उप्र अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी में 2,500 प्रदर्शक करेंगे शिरकत
उप्र अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी में 2,500 प्रदर्शक करेंगे शिरकत
नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) ग्रेटर नोएडा में 25-29 सितंबर तक आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी (यूपीआईटीएस) के दूसरे संस्करण में लगभग 2,500 प्रदर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजकों ने सोमवार को यह संभावना जताई।
इंडिया एक्सपो मार्ट और उत्तर प्रदेश सरकार की एक प्रस्तुति के मुताबिक, इस व्यापार प्रदर्शनी में 70 देशों के लगभग 500 विदेशी खरीदारों के भाग लेने की उम्मीद है।
इस कार्यक्रम में लगभग एक लाख व्यापारियों और 3.5 लाख ग्राहक मेहमानों के भाग लेने की उम्मीद है।
ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाली इस पांच दिवसीय प्रदर्शनी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सोमवार को यहां एक रोडशो आयोजित किया गया। इस प्रदर्शनी का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट और उत्तर प्रदेश सरकार मिलकर कर रही हैं।
भाषा प्रेम प्रेम अजय
अजय

Facebook


