7th Pay Commission
7th Pay Commission Latest update: यदि केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ते (DA) की बात की जाए तो साल में दो बार इसमें बढ़ोतरी की जाती है। डीए में कितना इजाफा किया जाएगा ये AICPI Index के हिसाब से तय होता है। दुनियाभर के ज्यादातर देश वर्तमान में महंगाई (Inflation) की समस्या से जूझ रहे हैं। यदि देश में महंगाई की बात की जाए तो आरबीआई (RBI) पहले ही इसमें और ज्यादा बढ़ोतरी होने की आशंका जता चुका है। इसी कारण आरबीआई मौद्रीक नीति को इस बार समय से पहले ही नवंबर के महीने से लोगू करने जा रहा है। लेकिन यदि हम महंगाई से इतर बात करें तो जल्द ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में अच्छी बढ़ोतरी के आसार हैं।
7th Pay Commission Latest update: सितंबर के आखिरी सप्ताह में महंगाई भत्ते (DA Hike) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान हुआ है। इसे 1 जुलाई 2022 से लागू किया गया है। डीए में अगला रिवीजन जनवरी 2023 से होगा। एक्सपर्ट का कहना है जिस तरह महंगाई के हालात हैं, उससे आने वाले दिनों में महंगाई भत्ता फिर से 4 प्रतिशत बढ़ सकता है। उम्मीद की जा रही है कि जनवरी में महंगाई भत्ता बढ़कर 42 प्रतिशत पर पहुंच जाए।
7th Pay Commission Latest update: महंगाई भत्ते का नियम है जैसे ही यह 50 फीसदी तक पहुंचेगा, इसे शून्य कर दिया जाएगा। 2016 में जब 7वां वेतन आयोग लागू हुआ तो उस समय महंगाई भत्ते को शून्य कर दिया गया। 50 प्रतिशत के अनुसार जो पैसा भत्ते के रूप में कर्मचारियों को मिल रहा होगा, उसे बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाएगा। उदाहरण के लिए बेसिक सैलरी 18000 रुपये होने पर उसे 50 प्रतिशत DA का 9000 रुपये मिलेगा। लेकिन 50 प्रतिशत होने पर इसे बेसिक सैलरी में जोड़कर फिर से महंगाई भत्ता शून्य कर दिया जाएगा।
7th Pay Commission Latest update: जानकारों का यह भी कहना है कि नियम तो यह है कि कर्मचारियों को मिलने वाला पूरे डीए को मूल वेतन में जोड़ना चाहिए। लेकिन ऐसा करने में कई बार वित्तीय स्थिति आड़े आती है। हालांकि, 2016 में यही किया गया। साल 2006 में जब छठा वेतनमान लागू हुआ तो पांचवें वेतनमान में दिसंबर तक 187 प्रतिशत DA मिल रहा था। पूरा डीए मूल वेतन में मर्ज दिया गया था।
7th Pay Commission Latest update: हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में भी अगला रिविजन 3 प्रतिशत का होगा। अधिकतम मौजूदा दर 27 प्रतिशत से बढ़कर HRA 30 प्रतिशत हो जाएगा। लेकिन, यह तभी संभव है जब महंगाई भत्ता (DA) 50% के पार हो जाएगा। मेमोरेडम के अनुसार DA के 50 प्रतिशत क्रॉस होने पर HRA 30%, 20% और 10% हो जाएगा। हाउस रेंट अलाउंस (HRA) की कैटेगरी X, Y और Z क्लास शहरों के हिसाब से है।
X कैटेगरी में आने वाले केंद्रीय कर्मचारी को 27 प्रतिशत HRA मिल रहा है, यह 50% DA होने पर 30% हो जाएगा। वहीं, Y कैटेगरी वालों के लिए यह 18 प्रतिशत से बढ़कर 20 फीसदी हो जाएगा। Z कैटेगरी वालों के लिए 9 प्रतिशत से बढ़कर 10 प्रतिशत हो जाएगा।