हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडीबी देगा 16.2 करोड़ डॉलर का कर्ज

हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडीबी देगा 16.2 करोड़ डॉलर का कर्ज

हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडीबी देगा 16.2 करोड़ डॉलर का कर्ज
Modified Date: October 3, 2024 / 05:09 pm IST
Published Date: October 3, 2024 5:09 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने हिमाचल प्रदेश में पर्यटन से संबंधित विकास परियोजनाओं के लिए 16.2 करोड़ डॉलर के कर्ज को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी।

एडीबी के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी विवेक विशाल ने कहा कि यह परियोजना विरासत और सांस्कृतिक स्थलों को उन्नत और संरक्षित करके, नई सुविधाओं की स्थापना करके और पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करके राज्य की पर्यटन क्षमता को बढ़ाएगी।

एडीबी ने हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल और समावेशी पर्यटन विकास परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए 16.2 करोड़ डॉलर के कर्ज को मंजूरी दी है।

हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल एवं समावेशी पर्यटन विकास परियोजना के तहत मंडी और हमीरपुर जिलों में विरासत और सांस्कृतिक केंद्रों को बढ़ावा दिया जाएगा, कुल्लू में नग्गर कैसल का जीर्णोद्धार किया जाएगा, सार्वजनिक स्थलों और आधुनिक पर्यटक सुविधाओं का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, कांगड़ा में सम्मेलन केंद्र और सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा और कुल्लू, हमीरपुर एवं कांगड़ा में पर्यटन सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।

इन सुधारों में सौर प्रकाश व्यवस्था और इलेक्ट्रिक वाहन जैसे हरित समाधान शामिल होंगे तथा बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और विकलांग व्यक्तियों की आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा।

भाषा अनुराग अजय

अजय


लेखक के बारे में