अशोक लेलैंड की वाहन बिक्री फरवरी में 24 प्रतिशत बढ़कर 22,157 इकाई रही

Ads

अशोक लेलैंड की वाहन बिक्री फरवरी में 24 प्रतिशत बढ़कर 22,157 इकाई रही

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 02:58 PM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 02:58 PM IST

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता अशोक लेलैंड की फरवरी, 2026 में कुल बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 22,157 इकाई रही। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 17,903 वाहन बेचे थे।

अशोक लेलैंड ने बयान में कहा कि समीक्षाधीन महीने के दौरान उसकी घरेलू बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 20,314 इकाई रही, जो फरवरी, 2025 में 15,879 इकाई थी।

कंपनी के मुताबिक, घरेलू बाजार में मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों (एमएंडएचसीवी) की बिक्री 31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13,264 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 10,110 इकाई थी।

बयान में कहा गया है कि पिछले महीने घरेलू बाजार में हल्के वाणिज्यिक वाहनों (एलसीवी) की बिक्री 7,050 इकाई रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 5,769 इकाई था।

भाषा सुमित अजय

अजय