आशुतोष दीक्षित बने पोर्शे इंडिया के ब्रांड निदेशक

Ads

आशुतोष दीक्षित बने पोर्शे इंडिया के ब्रांड निदेशक

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 08:22 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 08:22 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) स्कोडा आटो फॉक्सवैगन इंडिया प्रा लि. ने मंगलवार को आशुतोष दीक्षित को भारत में पोर्शे ब्रांड का निदेशक नियुक्त किये जाने की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि दीक्षित की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है। वह मनोलिटो वूजिकिक की जगह लेंगे, जिन्होंने ग्रुप के बाहर नए अवसर तलाशने का फैसला किया है।

स्कोडा आटो फॉक्सवैगन इंडिया प्रा लि. (एसएवीडब्ल्यूआईपीएल) फॉक्सवैगन समूह के छह चार ब्रांडों — स्कोडा, फॉक्सवैगन, ऑडी, पोर्शे, लैम्बोर्गिनी और ब्रिटिश सुपर लक्जरी ब्रांड, बेन्टले — के भारतीय परिचालन का प्रबंधन करता है।

बयान में कहा गया है कि दीक्षित के पास वाहन उद्योग में 28 साल से अधिक का अनुभव है। इसमें से लगभग दो दशक उन्होंने फॉक्सवैगन समूह के साथ बिताए हैं।

पोर्शे पश्चिम एशिया और अफ्रीका के सीईओ मैनफ्रेड ब्रॉन ने कहा, ‘‘विभिन्न क्षेत्रों और कार्यों में उनके अनुभव के कारण, वह पोर्शे इंडिया को उसके अगले चरण में ले जाने के लिए बेहतरीन स्थिति में हैं। भारत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है और हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में, यह ब्रांड अपनी उपस्थिति और प्रदर्शन को और मजबूत करेगा।’’

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण