एवलॉन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को आखिरी दिन 2.21 गुना अभिदान मिला

Ads

एवलॉन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को आखिरी दिन 2.21 गुना अभिदान मिला

  •  
  • Publish Date - April 6, 2023 / 09:01 PM IST,
    Updated On - April 6, 2023 / 09:01 PM IST

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण संबंधी सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी एवलॉन टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को 2.21 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कंपनी को आईपीओ के तहत 1.14 करोड़ शेयरों की पेशकश पर 2.53 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र-संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 3.57 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 84 प्रतिशत अभिदान मिला। वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 41 प्रतिशत अभिदान मिला।

कंपनी के 865 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 415-436 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

इससे पहले एवलॉन टेक्नोलॉजीज ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 389 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी के शेयर 18 अप्रैल को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

भाषा रिया प्रेम

प्रेम