नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) ब्लैकस्टोन समर्थित बागमाने प्राइम ऑफिस रीट के यूनिट बृहस्पतिवार को 100 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले लगभग चार प्रतिशत के बढ़त के साथ बंद हुए।
बीएसई पर कंपनी के यूनिट ने 103.40 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की, जो इसके निर्गम मूल्य से 3.4 प्रतिशत अधिक है।
कारोबार के दौरान यह 4.48 प्रतिशत चढ़कर 104.48 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया। अंत में, यह 3.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 103.66 रुपये पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर यह 3.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.50 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ और कारोबार की समाप्ति पर 103.54 रुपये पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में बीएसई पर बागमाने प्राइम ऑफिस रीट का बाजार मूल्यांकन 35,244.40 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने अपने निर्गम के लिए 95-100 रुपये प्रति यूनिट का मूल्य दायरा तय किया था। इस सार्वजनिक निर्गम में 2,390 करोड़ रुपये के नए यूनिट जारी किए गए थे, जबकि 1,015 करोड़ रुपये के यूनिट बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत रखे गए थे।
भाषा योगेश अजय
अजय