Bank Holiday: कहीं बैंक में आपका जरूरी काम तो नहीं! क्योंकि इस हफ्ते 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले यहां चेंक करें पूरी लिस्ट

Ads

Bank Holiday:अगर इस हफ्ते आपकों बैंक में जरूरी काम है तो छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें। 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच विभिन्न राज्यों में 6 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। महावीर जयंती, बैंक क्लोजिंग और गुड फ्राइडे की वजह से ब्रांच बंद रहेगी। ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी।

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 11:57 AM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 11:57 AM IST

(Bank Holiday/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच बैंकों में 6 दिन बंदी।
  • महावीर जयंती, गुड फ्राइडे और खाता बंदी दिवस मुख्य कारण।
  • ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी।

नई दिल्ली: Bank Holiday: मार्च का महीना अब करीब-करीब समाप्त होने को है और नया वित्त वर्ष आने वाला है। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़े कोई भी जरूरी काम करने हैं तो अपनी योजना बदलनी पड़ सकती है। 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंकों के शटर (Bank Holiday) कई दिन तक बंद रहेंगे। इस पूरे हफ्ते में कुल 6 दिन ऐसे हैं, जब किसी न किसी राज्य में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। महावीर जयंती, गुड फ्राइडे और नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के कारण छुट्टियों की यह लंबी कतार है।

कब और कहां बैंक बंद रहेंगे?

छुट्टियों की शुरुआत आज सोमवार 30 मार्च से हो रही है, जब कर्नाटक में महावीर जयंती के अवसर पर बैंक बंद (Bank Close) रहेंगे। 31 मार्च मंगलवार को महावीर जन्मकल्याणक के कारण दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 1 अप्रैल बुधवार को अकाउंट्स क्लोजिंग डे (खाता बंदी दिवस) के कारण अधिकांश राज्यों में बैंक आम जनता के लिए बंद रहेंगे। गुरुवार 2 अप्रैल को केवल केरल में मौंडी थर्सडे की वजह से बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। 3 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे के चलते कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी और रविवार 5 अप्रैल को साप्ताहिक अवकाश (Weekly Holiday) के कारण बंद रहेगा।

डिजिटल सेवाओं से बैंकिंग जारी रहेगी

बैंक शाखाओं पर ताला लगने का मतलब यह नहीं है कि आपका काम रूक जाएगा। डिजिटल युग में इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप और एटीएम सेवाएं (ATM Services) हमेशा की तरह चालू रहेंगी। आप घर बैठे बिल भुगतान, पैसों का लेन-देन और अन्य बैंकिंग काम आसानी से कर सकते हैं। यह सुविधा उन दिनों खास तौर पर काम आती है जब शाखाएं बंद रहती है।

राज्य अनुसार छुट्टियों का फर्क

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, बैंकों की छुट्टियों को तीन मुख्य श्रेणियों नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) हॉलिडे और बैंक खातों की क्लोजिंग में बांटा गया है। भारत में विभिन्न राज्यों और शहरों में छुट्टियों का समय स्थानीय त्योहारों और आयोजनों पर निर्भर करता है। इसलिए एक ही दिन एक राज्य में बैंक बंद हो सकता है, जबकि दूसरे राज्य में शाखाएं खुली रहेंगी।

इन्हें भी पढ़ें:

बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?

30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 के बीच कुल 6 दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

किन कारणों से बैंक बंद रहेंगे?

महावीर जयंती, गुड फ्राइडे और नए वित्त वर्ष की शुरुआत के कारण बैंक बंद रहेंगे।

बैंक बंद होने पर सेवाएं कैसे रहेंगी?

इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप और एटीएम सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी।

क्या सभी राज्यों में बैंक एक ही दिन बंद होंगे?

नहीं, छुट्टियां राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग होंगी।

शीर्ष 5 समाचार