निदेशक मंडल नामांकन ढांचे में बदलाव भारतीय स्वामित्व वाली कंपनी बनने का प्रयासः स्विगी

Ads

निदेशक मंडल नामांकन ढांचे में बदलाव भारतीय स्वामित्व वाली कंपनी बनने का प्रयासः स्विगी

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 10:28 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 10:28 PM IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) ऑनलाइन खाद्य आपूर्ति मंच स्विगी ने बुधवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल नामांकन ढांचे में प्रस्तावित बदलाव भविष्य में ‘भारतीय स्वामित्व और नियंत्रण वाली कंपनी’ (आईओसीसी) का दर्जा हासिल करने की दिशा में उठाया गया कदम है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इन बदलावों को लेकर संस्थागत निवेशकों ने स्पष्टीकरण मांगा था। स्विगी ने बताया कि संशोधनों का उद्देश्य पुराने नामांकन अधिकारों को सरल बनाना और प्रबंधन की निरंतरता बनाए रखना है।

कंपनी के अनुसार, जब भारतीय निवेशकों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी और जरूरी मंजूरियां मिल जाएंगी, तब उसे आईओसीसी के रूप में वर्गीकृत किया जा सकेगा।

विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) नियमों के तहत किसी कंपनी को भारतीय स्वामित्व और नियंत्रण वाली तभी माना जाता है, जब उसका स्वामित्व और नियंत्रण दोनों ही भारतीयों के पास हो।

स्विगी ने कहा कि फिलहाल उसके पास ऐसा कोई प्रमुख प्रवर्तक समूह नहीं है जो घरेलू नियंत्रण सुनिश्चित कर सके। हालांकि, केवल इन बदलावों से ही कंपनी को आईओसीसी का दर्जा नहीं मिल पाएगा।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय