सोने में उछाल, चांदी फिसली, जानिए क्या है कीमत
सोने में उछाल, चांदी फिसली, जानिए क्या है कीमत
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख और जेवरारी खरीदी बढ़ने से दिल्ली सराफा बाजार में बुधवार को सोना 210 रुपए उछल गया। अब इसकी कीमत 31,570 रुपए प्रति दस ग्राम है। उधर दबाव के चलते चांदी 390 रुपए फिसल कर 39,910 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
व्यापारियों के अनुसार सोने की कीमत पिछले 7 माह के निम्नतर स्तर पर पहुंचने के बाद अब उछाल आया है। इससे सोना एक हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचा है। इससे इस धारणा को बल मिला है कि बाजार में तेजी आ रही है। वहीं वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.32% बढ़कर 1,256.30 डॉलर प्रति औंस रहा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


