सोना 100 रुपए टूट कर 6 महीने के निचले स्तर पर, चांदी 130 रुपए फिसली
सोना 100 रुपए टूट कर 6 महीने के निचले स्तर पर, चांदी 130 रुपए फिसली
नई दिल्ली। लोकल डिमांड कमजोर होने और डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती के कारण दिल्ली सराफा बाजार में मंगलवार को सोने में 100 रुपए की गिरावट जबकि चांदी भी 130 रुपए फिसल गई। बाजार में आज सोने की कीमत 31,050 रुपए प्रति दस ग्राम रही जो कि 6 महीने का निचला स्तर है। चांदी की कीमत 39,820 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। चांदी की कीमत 13 अप्रैल के बाद अपने निचले स्तर पर है।
वहीं ग्लोबल मार्केट में दोनों धातुओं में तेजी रही, लेकिन उस तेजी का असर भारत में इनकी कीमतों पर नहीं पड़ा। विदेशों में आज सोना हाजिर 4.25 डॉलर चढ़कर 1,244.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा। जबकि अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.20 डॉलर की चमक के साथ 1,244.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
यह भी पढ़ें : विधायक के मोबाइल से वाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो, लिखाई गुम होने की रिपोर्ट
विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर बने रहने से सोना मजबूत हो रहा है। हालांकि इन्वेस्टर्स अभी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल के अमेरिकी संसद में देने वाले पहले भाषण का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीड जताई की जा रही है कि इसमें ब्याज दरों की बढ़ोतरी के बारे में फेड के भविष्य के रुख के संकेत मिलेंगे। मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.08 डॉलर चमककर 15.84 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


