सोना 30 रुपए चमका, चांदी स्थिर, जानिए क्या है कीमत

सोना 30 रुपए चमका, चांदी स्थिर, जानिए क्या है कीमत

सोना 30 रुपए चमका, चांदी स्थिर, जानिए क्या है कीमत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: August 24, 2018 12:20 pm IST

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में सोना और चांदी में आई तेजी और रक्षाबंधन को देखते हुए ज्वेलरी मार्केट में थोड़ी रौनक के चलते शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने के भाव में 30 रुपए की बढ़त रही। सोना अब 30,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर है। हालांकि चांदी चांदी 37,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर ही रही।

वहीं लंदन तथा न्यूयॉर्क बाजार को देखें तो लंदन का सोना हाजिर 5.45 डॉलर की तेजी से 1,190.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा। जबकि दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.90 डॉलर बढ़कर 1,196.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

यह भी पढ़ें : 2 साल से रिजल्ट का इंतजार कर रहा छात्र चढ़ गया 200 फीट ऊंचे टॉवर पर, देखिए वीडियो

बाजार जानकारों की मानें तो सोना पर दो विपरीत कारकों का असर है। एक तरफ अमेरिका और चीन के बीच सीमा शुल्क के मुद्दे पर बढ़ी तकरार से पीली धातु की चमक तेज हुई है। साथ ही, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का भी असर सोने पर है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर में एक बार फिर ब्याज दर बढाए जाने की संभावना से इसकी मांग पर विपरित असर पड़ा है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में