सोने में उछाल, चांदी भी चढ़ी, जानिए कीमत

सोने में उछाल, चांदी भी चढ़ी, जानिए कीमत

सोने में उछाल, चांदी भी चढ़ी, जानिए कीमत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: August 27, 2018 11:37 am IST

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में भले ही कीमती धातु को लेकर कमजोर रुख हो लेकिन लोकल ज्वेलर्स कारोबारियों की लगातार खरीद के चलते सोमवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमत में 100 रुपए का उछाल आया। सोना अब 31,000 रुपए प्रति दस ग्राम है, जो कि पिछले करीब एक माह का उच्चतम स्तर है।

वहीं इंडस्ट्रियल यूनिट्स और क्वाइन मेन्युफेक्चर्स की ओर से उठाव बढ़ने के चलते चांदी के भाव में भी 50 रुपए की तेजी आई। चांदी अब 38,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

यह भी पढ़ें : रायपुर शहर पानी-पानी…देखिए तस्वीरों में,कॉलोनी में घुटने से ज्यादा पानी,बुलानी पड़ गई फायर ब्रिगेड

कारोबारियों के मुताबिक त्योहारी सीजन के चलते अब लोकल ज्वेलर्स की ओर से लगातार लिवाली चल रही है। इसके चलते सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि स्थानीय तेजी पर वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख का असर भी बना ही हुआ है। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो पर सिंगापुर में, सोना 0.07 प्रतिशत गिरकर 1,204.40 डॉलर प्रति औंस रहा।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में