सीबीडीटी ने 1.27 करोड़ करदाताओं को 1.37 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया

Ads

सीबीडीटी ने 1.27 करोड़ करदाताओं को 1.37 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया

  •  
  • Publish Date - December 15, 2021 / 06:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने चालू वित्त वर्ष के दौरान एक अप्रैल से 13 दिसंबर तक 1.27 करोड़ करदाताओं को कुल 1,36,779 करोड़ रुपये का कर रिफंड जारी किया है।

आयकर विभाग ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा, ‘‘सीबीडीटी ने एक अप्रैल, 2021 से 13 दिसंबर, 2021 के दौरान 1.27 करोड़ से अधिक करदाताओं को 1,36,779 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। 1,25,34,644 मामलों में 46,438 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड किया गया है जबकि 2,02,705 मामलों में 90,340 करोड़ रुपये का कंपनी कर रिफंड किया गया है।’’

इसमें आकलन वर्ष 2021-22 के लिए 18,848.60 करोड़ रुपये के 90.95 लाख रिफंड शामिल हैं।

भाषा अजय अजय रमण

रमण