सिप्ला ने कोविड-19 एंटीबॉडी परीक्षण किट के लिए बेल्जियम की मल्टीजी के साथ समझौता किया

सिप्ला ने कोविड-19 एंटीबॉडी परीक्षण किट के लिए बेल्जियम की मल्टीजी के साथ समझौता किया

सिप्ला ने कोविड-19 एंटीबॉडी परीक्षण किट के लिए बेल्जियम की मल्टीजी के साथ समझौता किया
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: November 18, 2020 7:24 am IST

नयी दिल्ली, 18 नवंबर (भाषा) दवा कंपनी सिप्ला ने बुधवार को कहा कि उसने कोविड-19 एंटीबॉडी परीक्षण किट के वितरण के लिए बेल्जियम की कंपनी मल्टीजी के साथ लाइसेंस समझौता किया है।

यह समझौता ज्यादातर उभरते बाजारों और यूरोप के लिए है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि यह लाइसेंस समझौता जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन रक्षक उपचार और नैदानिक ​​बुनियादी ढांचा बढ़ाने के उसके प्रयासों का हिस्सा है।

कंपनी ने बताया, ‘‘इस समझौते के तहत सिप्ला कोविड-19 रैपिड एंटीबॉडी किट का वितरण करेगी, जिसका विनिर्माण मल्टीजी करेगी।’’

सिप्ला ने बताया कि मल्टीजी के रैपिड एंटीबॉडी किट को ‘कोवी-जी’ ब्रांड नाम से बेचा जाएगा।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में