उपभोक्ता विश्वास सितंबर में मामूली तौर पर बढ़ा : रपट

उपभोक्ता विश्वास सितंबर में मामूली तौर पर बढ़ा : रपट

उपभोक्ता विश्वास सितंबर में मामूली तौर पर बढ़ा : रपट
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: September 15, 2020 5:14 pm IST

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) उपभोक्ता विश्वास सूचकांक में सितंबर 2020 में 1.1 प्रतिशत अंक की मामूली वृद्धि देखी गयी है।

भारत के लिए किए गए सर्वेक्षण ‘रेफिनिटिव-आईपीसॉस प्राइमरी कंज्यूमर सेंटीमेंट इंडेक्स’(पीसीएसआई) की रपट में सितंबर में उसके चारों उप-सूचकांकों में तेजी देखी गयी है।

पीसीएसआई के रोजगार विश्वास उप-सूचकांक में 1.4 प्रतिशत अंक, आर्थिक अपेक्षा उप-सूचकांक में 1.7 प्रतिशत अंक, मौजूदा निजी वित्तीय हालत उप-सूचकांक में 0.4 प्रतिशत अंक और निवेश माहौल उप-सूचकांक में 1.4 प्रतिशत अंक की बढ़त देखी गयी है।

यह आंकड़े 21 अगस्त से चार सितंबर के बीच किए गए आईपीसॉस ऑनलाइन सर्वेक्षण पर आधारित है। सर्वेक्षण में 16-64 वर्ष आयु के 500 लोगों का ऑनलाइन साक्षात्कार लिया गया।

भाषा शरद रमण

रमण


लेखक के बारे में