बुनियादी उद्योगों का उत्पादन जनवरी में 7.8 प्रतिशत बढ़ा, चार माह का उच्चस्तर

बुनियादी उद्योगों का उत्पादन जनवरी में 7.8 प्रतिशत बढ़ा, चार माह का उच्चस्तर

बुनियादी उद्योगों का उत्पादन जनवरी में 7.8 प्रतिशत बढ़ा, चार माह का उच्चस्तर
Modified Date: February 28, 2023 / 05:29 pm IST
Published Date: February 28, 2023 5:29 pm IST

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) आठ प्रमुख बुनियादी ढांचा उद्योगों का उत्पादन जनवरी, 2023 में इससे पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 7.8 प्रतिशत बढ़ा है। यह इसका चार माह का उच्चस्तर है।

मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कोयला, उर्वरक, इस्पात और बिजली क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन के कारण यह वृद्धि दर्ज हुई।

पिछले साल इसी अवधि यानी जनवरी, 2022 में बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। दिसंबर, 2022 में यह आंकड़ा सात प्रतिशत था।

समीक्षाधीन अवधि में कच्चे तेल को छोड़कर, सभी खंडों ने उत्पादन में वृद्धि दर्ज की। जनवरी में कच्चे तेल के उत्पादन में 1.1 प्रतिशत की गिरावट आई।

आठ प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों – कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली – की वृद्धि दर अप्रैल, 2022 से जनवरी, 2023 के दौरान 7.9 प्रतिशत रही। यह आंकड़ा इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 11.6 प्रतिशत था।

मुख्य क्षेत्र या प्रमुख बुनियादी ढांचा उद्योगों की औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 40.27 प्रतिशत हिस्सेदारी है और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों के लिहाज से इनका काफी महत्व है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में