कम मांग से कच्चा तेल वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कम मांग से कच्चा तेल वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - September 8, 2022 / 02:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) कमजोर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदे कम करने के चलते वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चे तेल का भाव 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,599 रुपये प्रति बैरल पर आ गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर डिलिवरी के लिए कच्चा तेल 11 रुपये या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,599 रुपये प्रति बैरल के भाव पर आ गया। इसमें 14,108 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.55 प्रतिशत बढ़कर 82.39 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 88.33 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय