कमजोर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट
नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) कमजोर हाजिर मांग की वजह से कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में कच्चा तेल की कीमत शुक्रवार को 1.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,848 रुपये प्रति बैरल रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी महीने में डिलिवरी वाले कच्चा तेल अनुबंध की कीमत 46 रुपये यानी 1.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,848 रुपये प्रति बैरल रह गयी। इसमें 1,908 लॉट के लिये कारोबार हुआ।
वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड का भाव 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52.50 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55.51 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


