मजबूत वैश्विक संकेतों से कच्चे तेल वायदा कीमत 411 रुपये बढ़कर 9,272 रुपये प्रति बैरल हुआ

Ads

मजबूत वैश्विक संकेतों से कच्चे तेल वायदा कीमत 411 रुपये बढ़कर 9,272 रुपये प्रति बैरल हुआ

  •  
  • Publish Date - April 9, 2026 / 08:07 PM IST,
    Updated On - April 9, 2026 / 08:07 PM IST

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) मजबूत वैश्विक संकेतों और हालिया तेज गिरावट के बाद ताजा लिवाली के कारण बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत 411 रुपये बढ़कर 9,272 रुपये प्रति बैरल हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अप्रैल माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 411 रुपये या 4.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,272 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 8,601 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसके मई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 354 रुपये या 4.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,604 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 6,575 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पिछले सत्र की तेज गिरावट के बाद नए सिरे से आपूर्ति चिंताओं और मोलभाव की खरीदारी के बीच कच्चे तेल की कीमतों में सुधार हुआ है।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की वायदा कीमत 4.85 डॉलर या 5.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 99.26 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की वायदा कीमत 3.82 डॉलर या 4.03 प्रतिशत बढ़कर 98.57 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश