हाजिर मांग आने से कच्चा तेल का वायदा भाव 533 रुपये चढ़ा
हाजिर मांग आने से कच्चा तेल का वायदा भाव 533 रुपये चढ़ा
नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) कच्चे तेल की वायदा कीमतें सोमवार को 533 रुपये बढ़कर 8,199 रुपये प्रति बैरल पहुंच गया। मजबूत हाजिर मांग के बीच बाजार सहभागियों द्वारा सौदे बढ़ाने से कीमतों को समर्थन मिला।
मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई आपूर्ति वाले कच्चे तेल के अनुबंध 533 रुपये यानी 6.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,199 रुपये प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे थे। इस दौरान कुल 8,635 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने कहा कि निवेशकों की तरफ से दांव बढ़ाने से वायदा बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती बनी रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 5.78 प्रतिशत बढ़कर 88.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि न्यूयॉर्क में ब्रेंट क्रूड 5.20 प्रतिशत चढ़कर 95.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा प्रेम प्रेम
प्रेम

Facebook


