कमजोर हाजिर मांग से कच्चातेल वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से कच्चातेल वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से कच्चातेल वाायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: October 7, 2021 3:35 pm IST

नयी दिल्ली सात अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख की वजह से कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चे तेल की कीमत 154 रुपये की गिरावट के साथ 5,662 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 154 रुपये अथवा 2.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,662 रुपये प्रति बैरल रह गई जिसमें 8,389 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के बीच व्यापारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में कच्चा तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 2.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.70 डालर प्रति बैरल रह गया।

इस बीच वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 1.66 प्रतिशत घटकर 79.73 डालर प्रति बैरल रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में