सात शहरों में जून में कार्यालय स्थ्लों की मांग बढ़कर 58 लाख वर्ग फुट पर

Ads

सात शहरों में जून में कार्यालय स्थ्लों की मांग बढ़कर 58 लाख वर्ग फुट पर

  •  
  • Publish Date - July 27, 2022 / 09:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) देश के सात शहरों में जून में कार्यालय स्थल की मांग सालाना आधार पर करीब डेढ़ गुना हो गई है। हालांकि, पिछले महीने की तुलना में इसमें पांच प्रतिशत की गिरावट आई है।

रियल एस्टेट सलाहकार जेएलएल इंडिया ने बयान में कहा कि जून में सात शहरों में कार्यालय स्थलों की पट्टे या लीज पर मांग डेढ़ गुना होकर 58 लाख वर्ग फुट रही है।

बयान में कहा गया है कि कुल पट्टा गतिविधियों में शीर्ष सात शहरों में सभी ग्रेड का लीज लेनदेन आता है। ये सात शहर हैं दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता।

जून, 2022 में मासिक पट्टा गतिविधियों में शीर्ष चार शहरों बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई और दिल्ली-एनसीआर की हिस्सेदारी 87 प्रतिशत रही।

भाषा रिया अजय

अजय