नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा) बिजली के तार बनाने वाली डायनमिक केबल्स लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में 17.92 प्रतिशत बढ़कर लगभग 10 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2021-22 की इसी तिमाही में उसे 8.48 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
डायनमिक केबल्स की कुल आय मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 179.60 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 173.28 करोड़ रुपये थी।
बयान के अनुसार, कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिये प्रति शेयर 50 पैसे का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है।
भाषा रमण अजय
अजय