नयी दिल्ली, 15 मई (भाषा) देश का निर्यात अप्रैल, 2023 में सालाना आधार पर 12.7 प्रतिशत घटकर 34.66 अरब डॉलर पर आ गया। साल भर पहले की समान अवधि में निर्यात 39.7 अरब डॉलर रहा था।
सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल महीने में देश का आयात भी सालभर पहले की तुलना में करीब 14 प्रतिशत घटकर 49.9 अरब डॉलर पर आ गया। अप्रैल, 2022 में यह 58.06 अरब डॉलर रहा था।
विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) संतोष सारंगी ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए व्यापार आंकड़ों को भी संशोधित किया गया है।
भाषा प्रेम प्रेम अजय
अजय