फाइव स्टार बिजनेस ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 450-474 रुपये प्रति शेयर तय किया

फाइव स्टार बिजनेस ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 450-474 रुपये प्रति शेयर तय किया

फाइव स्टार बिजनेस ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 450-474 रुपये प्रति शेयर तय किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: November 4, 2022 2:10 pm IST

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस ने शुक्रवार को बताया कि अपने 1,960 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए उसने मूल्य दायरा 450-474 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि उसका आईपीओ 9-11 नवंबर तक खुला रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली सात नवंबर को खुलेगी।

यह आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) होगा जिसमें मौजूदा शेयरधारक और प्रवर्तक 1,960 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेंगे।

यह कंपनी छोटे उद्यमियों और स्वरोजगार वाले लोगों को व्यवसाय ऋण प्रदान करती है। कंपनी की दक्षिण भारत में मजबूत मौजूदगी है।

भाषा मानसी

मानसी


लेखक के बारे में