फ्यूचर लाइफस्टाइल को पहली तिमाही में 353 करोड़ रुपये का घाटा

फ्यूचर लाइफस्टाइल को पहली तिमाही में 353 करोड़ रुपये का घाटा

फ्यूचर लाइफस्टाइल को पहली तिमाही में 353 करोड़ रुपये का घाटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: September 7, 2020 10:01 am IST

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशंस को चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में 352.65 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 24.54 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 96.38 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1,551.11 करोड़ रुपये रही थी।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में