गडकरी महाराष्ट्र के दौरे पर बस से करेंगे सफर

Ads

गडकरी महाराष्ट्र के दौरे पर बस से करेंगे सफर

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 09:01 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 09:01 PM IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री की ईंधन खपत कम करने की सलाह को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र में राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान बस से ही सफर करेंगे।

गडकरी ने महाराष्ट्र पुलिस को लिखे पत्र में कहा है कि वह अधिकारियों, सुरक्षा कर्मचारियों और पत्रकारों के साथ बस से यात्रा करेंगे।

उन्होंने राज्य सरकार से अपने दौरे के दौरान काफिले में वाहनों की संख्या सामान्य तैनाती की तुलना में 50 प्रतिशत तक घटाने का भी आग्रह किया है।

केंद्रीय मंत्री 14 और 15 मई को संत ज्ञानेश्वर महाराज और संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग परियोजनाओं का निरीक्षण करने वाले हैं।

गडकरी ने यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल में की गई अपील के बाद उठाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच कहा था कि विदेशी मुद्रा की बचत के लिए पेट्रोलियम उत्पादों के कम उपयोग और वर्क फ्रॉम होम जैसे तरीकों को अपनाया जाए।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय