मुंबई, 14 मई (भाषा) अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह सोने और चांदी पर सीमा शुल्क में संशोधन को लेकर देशभर की क्षेत्रीय समिति के सदस्यों, व्यापार संगठनों और जौहरियों से परामर्श कर रही है और अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपेगी।
जीजेसी के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हाल में सरकार द्वारा सोने-चांदी पर सीमा शुल्क में किए गए बदलाव, व्यापक आर्थिक चिंताओं और उद्योग की भूमिका को लेकर यह बैठक आयोजित की गई।
उन्होंने कहा कि उद्योग के सुझाव प्रधानमंत्री कार्यालय को सौंपे जाएंगे।
उन्होंने कहा, “हम सरकार से आग्रह करते हैं कि आभूषणों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को शून्य से तीन प्रतिशत किया जाए और उन लोगों के लिए पूंजीगत लाभ कर हटाया जाए जो अपने आभूषण बेचना चाहते हैं, ताकि सोने को औपचारिक प्रणाली में लाया जा सके।”
भाषा योगेश अजय
अजय