सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए क्या हैं भाव

Ads

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए क्या हैं भाव

  •  
  • Publish Date - January 5, 2019 / 11:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

नई दिल्ली। मांग कमजोर होने के चलते दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमतों में शनिवार को गिरावट आई। सोना 190 रुपए गिररकर 32,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी भी 540 रुपए लुढ़ककर 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

यह भी पढ़ें : विजय माल्या आर्थिक अपराधी घोषित, जब्त होगी सारी संपत्ति 

सोने की कीमत में गिरावट के पीछे घरेलू आभूषण निर्माताओं की मांग का कमजोर होना कारण रहा। जबकि चांदी की गिरावट के पीछे इंडस्ट्रियल डिमांग में कमी कारण बना। कारोबारी जानकारों की मानें तो  अमेरिका-चीन के संबंधों में तनाव घटने की संभावना के चलते निवेशकों ने जोखिम भरे निवेश में अधिक रूचि दिखाई। जिसका असर सोने पर दबाव के रुप में सामने आया।

ताजा खबर