कमजोर मांग से सोना वायदा भाव 260 रुपये गिरा

कमजोर मांग से सोना वायदा भाव 260 रुपये गिरा

कमजोर मांग से सोना वायदा भाव 260 रुपये गिरा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: April 22, 2021 9:17 am IST

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) मांग कमजोर पड़ने पर सटोरियों के अपने सौदे घटाने से बृहस्पतिवार को वायदा बाजार में सोने का भाव 260 रुपये घटकर 47,968 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून के लिये सोने का वायदा भाव 260 रुपये यानी 0.54 प्रतिशत घटकर 47,968 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें कुल मिलाकर 11,233 लॉट के सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने सोने के दाम में आई गिरावट की वजह सटोरियों के अपने सौदे घटाना बताया है।

वैश्विक बाजार न्यूयार्क में भी सोना 0.04 प्रतिशत गिरकर 1,792.40 डालर प्रति औंस पर बोला गया।

भाषा

महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में