कमजोर मांग से सोना वायदा गिरा

कमजोर मांग से सोना वायदा गिरा

कमजोर मांग से सोना वायदा गिरा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: April 23, 2021 10:33 am IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) मांग कमजोर पड़ने से सटोरियों के सौदे घटाने पर वायदा बाजार में सोने का भाव 185 रुपये गिरकर 47,587 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का जून डिलीवरी वाला अनुबंध 185 रुपये यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 47,587 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोला गया। इसमें 11,109 लॉट के लिये सौदे किये गये।

विश्लेषकों का मानना है कि सटोरियों के अपने सौदे घटाने से सोने के वायदा भाव में गिरावट आई हे।

वैश्विक बाजारों की यदि बात की जाये तो न्यूयार्क में सोने का भाव 0.05 प्रतिशत बढ़कर 1,782.90 डालर प्रति औंस पर पहुंच गया।

भाषा

महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में