हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: March 1, 2021 10:45 am IST

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोना 241 रुपये की तेजी के साथ 45,977 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 241 रुपये यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 45,977 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 13,545 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

बाजार विश्लेष्रूाकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 1.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,751.20 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में