कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: April 28, 2021 8:48 am IST

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 352 रुपये घटकर 46,951 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 352 रुपये यानी 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,951 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 10,849 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार सोने के भाव में नरमी का कारण कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करना था।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.60 प्रतिशत की हानि के साथ 1,768.10 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में