कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: May 12, 2021 11:43 am IST

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 81 रुपये की हानि के साथ 47,552 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 81 रुपये यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,552 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 7,862 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,831.50 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में