कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: May 27, 2021 1:38 pm IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 120 रुपये की गिरावट के साथ 48,664 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 120 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,664 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 3,499 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.11 प्रतिशत की हानि के साथ 1,901.80 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में