नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच उतार चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र के दौरान वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 159 रुपये की तेजी के साथ 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 159 रुपये की तेजी के साथ 1,53,311 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि एनालिस्ट ने कहा कि डॉलर के कमज़ोर होने और भू-राजनीतिक तनाव कम होने से सोने की कीमत बढ़ी।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के जिंस शोध के प्रमुख हरीश वी ने कहा, ‘शुक्रवार को सोने में हल्की बढ़त हुई, जिसे डॉलर के कमज़ोर होने और भू-राजनीतिक चिंताओं के कम होने से समर्थन मिला।’
उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की उम्मीदों से तनाव कम करने में मदद मिली है, जिससे वैश्विक महंगाई का दबाव कम हो सकता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स सोने का जून अनुबंध बढ़कर 4,814.11 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश