(Gold Price Today 22 December 2025/ Image Credit: Pixabay)
नई दिल्ली: Gold Price Today 22 December 2025: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार 22 दिसंबर 2025 को देशभर में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 10 रुपये सस्ता होकर 1,34,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 260 रुपये और 22 कैरेट सोना 250 रुपये मजबूत हुआ है।
वैश्विक बाजार की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का हाजिर भाव 4,322.51 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। विदेशी संकेतों का असर घरेलू बाजार में भी कीमतों पर दिखाई दे रहा है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,34,320 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं 22 कैरेट सोना 1,23,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने का भाव 1,00,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,22,990 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,34,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चेन्नई में सोने के दाम अपेक्षाकृत ऊंचे बने हुए हैं, जहां 22 कैरेट सोना 1,23,990 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,35,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
| शहर | 22 कैरेट सोने का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का भाव (₹) |
| दिल्ली | 1,23,140 | 1,34,320 |
| मुंबई | 1,22,990 | 1,34,170 |
| अहमदाबाद | 1,23,040 | 1,34,220 |
| चेन्नई | 1,23,990 | 1,35,270 |
| कोलकाता | 1,22,990 | 1,34,170 |
| हैदराबाद | 1,22,990 | 1,34,170 |
| जयपुर | 1,23,140 | 1,34,320 |
| भोपाल | 1,23,040 | 1,34,220 |
| लखनऊ | 1,23,140 | 1,34,320 |
| चंडीगढ़ | 1,23,140 | 1,34,320 |
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड 1,34,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,22,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी सोने के भाव लगभग समान स्तर पर बने हुए हैं।
| तारीख | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) |
| 22 दिसंबर 2025 | ₹13,432 (-1) | ₹12,314 (-1) |
| 21 दिसंबर 2025 | ₹13,433 (0) | ₹12,315 (0) |
| 20 दिसंबर 2025 | ₹13,433 (0) | ₹12,315 (0) |
| 19 दिसंबर 2025 | ₹13,433 (-66) | ₹12,315 (-60) |
| 18 दिसंबर 2025 | ₹13,499 (+33) | ₹12,375 (+30) |
| 17 दिसंबर 2025 | ₹13,466 (+65) | ₹12,345 (+60) |
| 16 दिसंबर 2025 | ₹13,401 (-152) | ₹12,285 (-140) |
| 15 दिसंबर 2025 | ₹13,553 (+146) | ₹12,425 (+135) |
| 14 दिसंबर 2025 | ₹13,407 (0) | ₹12,290 (0) |
| 13 दिसंबर 2025 | ₹13,407 (-26) | ₹12,290 (-25) |
चांदी की कीमतों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई और भाव 2,13,900 रुपये प्रति किलो पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 65.85 डॉलर प्रति औंस पर रही। हालांकि एक सप्ताह में चांदी 16,000 रुपये चढ़ चुकी है और इस साल अब तक इसमें करीब 126% की तेजी दर्ज की गई है। वहीं गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि अगले साल दिसंबर तक सोना 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।