वायदा बाजार में सोने का भाव 466 रुपये चढ़ा

वायदा बाजार में सोने का भाव 466 रुपये चढ़ा

वायदा बाजार में सोने का भाव 466 रुपये चढ़ा
Modified Date: September 2, 2025 / 04:14 pm IST
Published Date: September 2, 2025 4:14 pm IST

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव मंगलवार को 466 रुपये चढ़कर 1,05,251 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 466 रुपये यानी 0.44 प्रतिशत बढ़कर 1,05,251 प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 17,104 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में दिसंबर आपूर्ति के लिए कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,498.14 डॉलर प्रति औंस रहा।

भाषा निहारिका निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में