सोना 416 रुपये चमका, चांदी में 1,014 रुपये का उछाल

Ads

सोना 416 रुपये चमका, चांदी में 1,014 रुपये का उछाल

  •  
  • Publish Date - June 17, 2022 / 04:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 416 रुपये उछलकर 50,802 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,386 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी तरह चांदी भी 1,014 रुपये चढ़कर 61,343 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 60,329 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘जिंस बाजार कॉमेक्स में सोने की कीमतों में उछाल के साथ दिल्ली में शुक्रवार को 24 कैरट हाजिर सोने की कीमतें 416 रुपये प्रति ग्राम चढ़ गई।’’

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,850 डॉलर प्रति औंस और चांदी 21.90 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर थी।

भाषा जतिन

रमण

रमण