Gold Silver Price Today: गहने खरीदने का शानदार मौका! सप्ताह के पहले ही दिन सस्ता हुआ सोना, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें क्या है आज का ताजा भाव

Ads

Gold Silver Price Today: गहने खरीदने का शानदार मौका! सप्ताह के पहले ही दिन सस्ता हुआ सोना, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें क्या है आज का ताजा भाव

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 12:20 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 12:49 PM IST

(Gold Silver Price Today/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • सोना ₹2,225 गिरकर ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्राम पर
  • डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व नीति का असर
  • पिछले सप्ताह भी दिल्ली बाजार में ₹2,000 की गिरावट

नयी दिल्ली: Gold Silver Price Today विदेशी बाजारों में कमजोर रुख और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमतें सोमवार को 2,225 रुपये टूटकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 2,225 रुपये या 1.4 प्रतिशत घटकर 1,56,241 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस दौरान 7,881 लॉट का कारोबार हुआ।

Gold Silver Price Today 16 March 2026 मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में विश्लेषक (जिंस) मानव मोदी ने कहा, ‘‘ ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी से अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ और इससे यह चिंता बढ़ी कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती को टाल सकता है जिसके कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स पर अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंधों के लिए सोने का वायदा भाव 54.31 डॉलर या 1.07 प्रतिशत घटकर 5,007.39 डॉलर प्रति औंस रह गया।

शुक्रवार को आई थी बड़ी गिरावट

बता दें​ कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को सराफा बाजार में सोने की कीमत (Gold Price) में तेज गिरावट देखने को मिली थी। दिल्ली के बाजार में सोना करीब 2,000 रुपये या 1.21 प्रतिशत टूटकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बाजार में अनिश्चितता और निवेशकों की सतर्कता के कारण सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

इन्हें भी पढ़े:-

सोने की कीमतों में गिरावट क्यों आई है?

ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी से अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती टलने की आशंका के कारण सोने की कीमतें गिरीं।

एमसीएक्स पर सोने का भाव कितना है?

अप्रैल डिलीवरी वाले अनुबंध ₹1,56,241 प्रति 10 ग्राम पर हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव कितना है?

कॉमेक्स पर अप्रैल अनुबंध $5,007.39 प्रति औंस पर है।