सोना 496 रुपये उछला, चांदी में 2,249 रुपये की तेजी

सोना 496 रुपये उछला, चांदी में 2,249 रुपये की तेजी

सोना 496 रुपये उछला, चांदी में 2,249 रुपये की तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: December 21, 2020 12:04 pm IST

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं में तेजी और रुपये के मूल्य में गिरावट से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 496 रुपये की तेजी के साथ 50,297 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,801 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी इस दौरान 2,249 रुपये के उछाल के साथ 69,477 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछला बंद भाव 67,228 रुपये प्रति किलोग्राम था।

सोमवार को सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 73.73 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,898 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी भी लाभ दर्शाते 26.63 डॉलर प्रति औंस हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से टीका निकलने को लेकर जो धारणा बनी थी उसव पर असर हुआ। महामारी को लेकर चिंता बढ़ने के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई।

उन्होंने कहा कि महामारी के कारण ब्रिटेन ने सख्ती से लॉकडाऊन के उपायों को लागू किया जबकि यूरोप और दुनिया के अन्य भागों में प्रतिबंधों ने आर्थिक सुधार के संदर्भ में चिंता पैदा की है।

भाषा राजेश राजेश महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में