सरकार ने स्वामीनाथन जानकीरमन को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर बनाया

Ads

सरकार ने स्वामीनाथन जानकीरमन को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर बनाया

  •  
  • Publish Date - June 20, 2023 / 05:15 PM IST,
    Updated On - June 20, 2023 / 05:15 PM IST

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) सरकार ने मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक स्वामीनाथन जानकीरमन को भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया।

एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार उनकी नियुक्ति डिप्टी गवर्नर का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से तीन साल के लिए या अगले आदेश तक है।

वह एम के जैन की जगह लेंगे, जिनका विस्तारित कार्यकाल मंगलवार को पूरा हो गया। डिप्टी गवर्नर का एक पद वाणिज्यिक बैंकर के लिए आरक्षित है।

कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली एक समिति ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के पद के लिए एक जून को साक्षात्कार लिया था।

आरबीआई के तीन अन्य डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा, एम राजेश्वर राव और टी रवि शंकर हैं।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय