गोयल का देश के निर्यात को 1,000 डॉलर तक पहुंचाने का आह्वान

Ads

गोयल का देश के निर्यात को 1,000 डॉलर तक पहुंचाने का आह्वान

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 07:49 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 07:49 PM IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष में देश के वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात को 1,000 अरब डॉलर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

देश का निर्यात 2025-26 में अबतक के उच्चतम स्तर 863 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘इस वर्ष, आइए 1,000 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य का प्रयास करें। यह संभव है।’’

मंत्री ने कहा कि 863 अरब डॉलर से 1,000 अरब डॉलर तक पहुंचने के लिए 137 अरब डॉलर की आवश्यकता है, जो 16-17 प्रतिशत की वृद्धि है।

भाषा रमण अजय

अजय