भदोही में सात करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी का भंडाफोड़

भदोही में सात करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी का भंडाफोड़

भदोही में सात करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी का भंडाफोड़
Modified Date: October 17, 2025 / 10:20 pm IST
Published Date: October 17, 2025 10:20 pm IST

भदोही, 17 अक्टूबर (भाषा) अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के भदोही में एक कंपनी द्वारा सात करोड़ रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी का पता लगाया है।

जांच में पता चला कि कंपनी ने बिहार और पंजाब के व्यापारियों को बिना माल भेजे 55 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री दिखाकर सरकार को भारी राजस्व नुकसान पहुंचाया।

अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद कंपनी का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है।

राज्य कर विभाग के उपायुक्त मनोज अग्रवाल ने बताया कि मेसर्स पवन ट्रेडर्स नामक फर्म ने जून से अगस्त 2020 के बीच 55.49 करोड़ रुपये की बिक्री घोषित की, जबकि 7.29 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट भी लिया।

जांच में यह सामने आया कि यह सौदे केवल कागजों में थे और इन व्यापारियों के पास कोई बिल या परिवहन रिकॉर्ड मौजूद नहीं था।

इस धोखाधड़ी की जांच के बाद, पवन ट्रेडर्स का जीएसटी पंजीकरण 16 अक्टूबर 2020 को निरस्त कर दिया गया। साथ ही, कंपनी के मालिक पवन कुमार मिश्रा के खिलाफ कोइरौना थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

भाषा रवि कांत योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में