हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में तेजी

Ads

हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में तेजी

  •  
  • Publish Date - December 15, 2022 / 07:06 PM IST,
    Updated On - December 15, 2022 / 07:06 PM IST

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वारगम की कीमत 76 रुपये की तेजी के साथ 12,540 रुपये प्रति पांच क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के अगले साल के जनवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 76 रुपये यानी 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,540 रुपये प्रति पांच क्विंटल हो गई। इसमें 44,580 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए व्यापारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश