दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोविड सेवा प्रतिष्ठानों में मदद कर रही है एचसीएल

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोविड सेवा प्रतिष्ठानों में मदद कर रही है एचसीएल

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोविड सेवा प्रतिष्ठानों में मदद कर रही है एचसीएल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: May 6, 2021 3:51 pm IST

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) एचसीएल समूह ने कहा कि वह दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोविड सेवा प्रतिष्ठानों में मदद कर रही है। इस सहायता में अस्पताल के बिस्तर स्थापित करने की सुविधा शामिल है और यह कंपनी के राहत प्रयासों के तहत किया जा रहा है।

एचसीएल की सहायता में दिल्ली के राष्ट्रमंडल खेल गांव, होली फैमिली अस्पताल, समा अस्पताल, लोक नायक अस्पताल और ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान जैसे विभिन्न प्रतिष्ठानों में अस्पताल के 500 से ज्यादा बिस्तरों के रूप में मदद शामिल होगी।

राष्ट्रमंडल खेल गांव में कंपनी ने दिल्ली सरकार और ‘डॉक्टर्स फोर यू’ के साथ साझेदारी में प्रतिष्ठान के लिए ऑक्सीजन संयंत्र के आयात एवं स्थापना में मदद की है।

भाषा प्रणव मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में