एचसीएल टेक ने यूडी ट्रक्स के साथ अनुबंध किया

एचसीएल टेक ने यूडी ट्रक्स के साथ अनुबंध किया

एचसीएल टेक ने यूडी ट्रक्स के साथ अनुबंध किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: April 19, 2021 3:46 pm IST

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी सेवा देने वाली एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने डिजिटल और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी में बदलाव को लेकर जापान की वाणिज्यिक वाहन समाधान देने वाली यूडी ट्रक्स के साथ अनुबंध किया है।

इस अनुबंध के तहत एचसीएल टेक्नोलॉजीज डिजिटल प्लेटफार्म, डिजिटल एप्लीकेशन डेवलपमेंट, रखरखाव और डिजिटल कार्य स्थल सेवाएं समेत सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी सभी सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

यूडी ट्रक्स ने हाल में परिचालन ढांचा में बदलाव किया है। इसके लिये कंपनी को अलग से तैयार अगली पीढ़ी के आईटी परिवेश में काम करना है। साथ ही कंपनी अपने कामकाज को सुचारू भी रखना चाहती है।

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी के अनुसार यह अनुबंध लाखों डॉलर का है। हालांकि कंपनी ने राशि की जानकारी नहीं दी।

भाषा

रमण महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में